कुएं में खाट डालकर तेंदुआ का रेस्क्यू, बाहर आते ही लगाई जबरदस्त छलांग, 20 गांव में मचा हड़कंप

RAIPUR KI BAAT
0

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार सुबह के तेंदुआ कुएं में गिर गया। एक किसान के खेत में बने कुएं में तेंदुआ गिरने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि तेंदुआ कुएं में लगे पाइप के सहारे निकलने की कोशिश कर कर रहा था लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के अधिकारियों को मामले की जानकारी थी।


बिना ट्रेंकुलाइज किए हुए निकाला

वन विभाग ने बिना ट्रेंकुलाइज किए खाट की मदद से तेंदुए को बाहर निकाला। तेंदुआ जैसे ही कुएं से बाहर आया उसने छलांग लगा दी। जिसके बाद ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग खुद को बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गए। हालांकि कि लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ भी भागने लगे उसने किसी पर हमला नहीं किया।
दरअसल, मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा का है। वन विभाग और प्रशासनिक टीम अब आसपास के 20 गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर रही है। ग्राम जगतरा और आसपास के क्षेत्रों में धारा 163 लागू कर दी गई है।


पानी की तलाश में पहुंचा था

जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के ग्राम जगतरा में पानी की तलाश में एक तेंदुआ पहुंच गया। कुएं में पानी देखकर तेंदुआ ने उसमें छलांग लगा दी। तेंदुआ घंटों तक कुएं के भीतर मोटर पाइप के सहारे लटका रहा। इस घटना की जानकारी गांव के लोगों को उस वक्त पता चली जब शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे किसान राम कुमार ठाकुर अपनी बाड़ी में सब्जियों को पानी देने पहुंचे थे।
इसी दौरान किसान को कुएं से पानी में हलचल और फड़फड़ाने की आवाज सुनाई दी। किसान ने जब झांककर देखा तो उन्हें कुएं में तेंदुआ नजर आया। इसके बाद गांव के कोतवाल और सरपंच को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्त के बाद करीब 12 बजे जेसीबी में खाट बांधकर उसे कुएं में उतारा गया। तेंदुआ खाट पर चढ़ा और बाहर आते ही छलांग लगाकर रिहायशी इलाके की ओर भाग निकला।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

you are welcome. Check Out
Ok, Go it!
To Top